भोपाल: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली शपथ, जगदीश देवडा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

भोपाल,13दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ ग्रहण कराई। आज किसी विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 स्टेट के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए हैं।

मोहन यादव ने बुधवार को कहा, ‘सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा।’ शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आए। शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पौधारोपण करने के पश्चात मीडिया से चर्चा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मित्रो, अब विदा । जस की तस धर दीनी चदरिया…।’

रतलाम से भी कई नेता कार्यकर्ता हुए शामिल

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रतलाम से भी कई नेता और कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से रतलाम के नेता और कार्यकर्ताओं का सीधा संपर्क है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से ही रतलाम के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कई नेताओं ने शपथ ग्रहण के पूर्व भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें बधाई भी दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *