रतलाम: श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. के 88 वे जन्मोत्सव निमित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं परिषद परिवार द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,10दिसम्बर(खबरबाबा .काम)। 2016 में श्री चेतन्य जी काश्यप परिवार द्वारा आयोजित अपना अंतिम और ऐतिहासिक चातुर्मास करने वाले पुण्य सम्राट पूज्य गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. के 88 वे जन्मोत्सव निमित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं परिषद परिवार द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

जिसके अंतर्गत रविवार को प्रातः 08:00 बजे त्रिवेणी रोड स्थित गौशाला में गोवंश को गुड और घास खिलाकर गौसेवा की गई। तत्पश्चात गुरु गुणानुवाद सभा रखी गई। गुनानुवाद सभा में श्री संघ के अध्यक्ष राजेंद्र लूणावत, परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका पार्षद, श्री संघ के सचिव निर्मल कटारिया, ट्रस्टी डॉक्टर निर्मल मेहता, राजेश खाबीया, पंकज राठौर, निलेश लोढ़ा, प्रोफेसर वीके जैन साहब, नरेंद्र चौरडिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनय सुराणा , सुमित सुराणा, महिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती चंदा चोरड़ीया, श्रीमती माया लुणावत द्वारा संबोधित कर गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके गुर्णो की व्याख्या की।

इसके पश्चात नीमवाला उपाश्रय में पुण्य सम्राट के गुरु मंत्र का जाप एवं वरिष्ठ श्राविकाओं का बहुमान महिला परिषद द्वारा किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका पार्षद ने बताया कि कल महिला परिषद द्वारा काटजू नगर स्थित स्कूल में बच्चों को दोपहर 1:30 बजे स्वेटर वितरण किए जाएंगे। आज की गौ सेवा का लाभ देहदानी स्व. उषा देवी संतोष कुमार, रखबचंद पोरवाड, हंसते महावीर पोरवाड परिवार, एवं लड्डू की प्रभावना का लाभ प्रोफेसर विजय कुमार सौरभ कुमार जी जैन परिवार द्वारा लिया गया।

आयोजित समस्त कार्यक्रम मे श्री संघ एवं अ.भा.श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद महिला परिषद तरुण परिषद बालिका परिषद एवं परिषद परिवार के सदस्यों ने सहभागिता प्रदान की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *