
रतलाम,2दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। छात्रा का निजी फोटो खींचकर उसे इंस्टाग्राम पर भेजने वाले आरोपी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राहुल लोढा ने कहा कि महिला संबंधी अपराध एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ रतलाम पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

पुलिस के अनुसार फरियादी छात्रा द्वारा रतलाम पुलिस को सुचना दी गई कि वह लाइब्रेरी में पढ़ाई करती है। 17 अक्टूबर 2023 को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा छात्रा का लाइब्रेरी के वाशरूम को उपयोग करने के दौरान निजी फोटो खींच कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से छात्रा को भेजा तथा इंस्टाग्राम पर काल कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। पीडिता की सुचना पर थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 354 (ग) भादवि , 67 ए आईटी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा मामले की गंभीरता को देखकर त्वरित संज्ञान में लेते हुए सायबर सेल रतलाम को अज्ञात आरोपी के बारे जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। सायबर सेल रतलाम द्वारा अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी के बारे में तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को फोटो भेजने वाले आरोपी का पता लगाया गया। फेसबुक फ्लेटफार्म से उक्त फर्जी आईडी के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर जार्ज मैथ्यूज का नाम सामने आया। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औ.क्षेत्र रतलाम निरी. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा आज आरोपी जॉर्ज मैथ्यूज निवासी स्नेह नगर को गिरफ्तार किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. पंकज राजपूत व प्र.आर. मनमोहन शर्मा (सायबर सेल), आर मयंक व्यास (सायबर सेल), आर. नब्बू डामोर, आर. विजय वसुनिया की सराहनीय भूमिका रही है।



