रतलाम: कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शहर विधायक चेतन्य काश्यप का प्रथम नगर आगमन, हुआ स्वागत, जानिए मीडिया से चर्चा में क्या कहा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||पूर्व ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना स्वागत करते हुए।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रतलाम,29दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर विधायक चेतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार रतलाम आए। इस मौके पर शहर में स्वागत रैली निकाली गई, जिसमें जगह-जगह श्री काश्यप का स्वागत किया गया।

शहर में प्रवेश करने पर श्री काश्यप सर्वप्रथम श्री कालिका माता मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां दर्शन के पश्चात उन्होंने उपस्थिति मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। निश्चित रूप से यह रतलाम का सौभाग्य है। रतलाम की जनता और कार्यकर्ताओं का गौरव बड़ा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जब बनते हैं तो सरकार से उम्मीद रहती है। हम हमारे संकल्प पत्र को पूरा करने का प्रयास करेंगे। श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में हम 29 सीटों पर कमल खिलाकर उन्हें मध्य प्रदेश से भेंट करेंगे।

पूर्व ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना स्वागत करते हुए।

श्री काश्यप के प्रथम नगर आगमन पर निकली स्वागत रैली के दौरान शहर में जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *