रतलाम: जन-जन तक पहुंचाए जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – विधायक चेतन्य काश्यप,विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम, 15 दिसंबर(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव के चयन ने यह संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी से जुड़े लोग ही कार्यकर्ता नहीं होते, अपितु सभी जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ता ही है। हर कार्यकर्ता का मूल्यांकन भाजपा करती है। प्रदेश में 16 दिसंबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में सभी शामिल हो और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए।


यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने यात्रा की कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर यात्रा के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। यात्रा के प्रथम सप्ताह में 16 से 21 दिसंबर तक होने वाले आयोजनों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सफल बनाने का आव्हान किया।

श्री काश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इसे आगे भी जारी रखना है और लोकसभा चुनाव जीतकर देश में फिर से प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाना है। सरकार द्वारा धारा 370 एवं राम मंदिर निर्माण सहित अन्य राष्ट्रीय उपलब्धियां तो कार्यकर्ताओं के पास है, लेकिन संकल्प यात्रा के जरिए अधिक से अधिक हितग्राहियों से संपर्क कर उनको सम्मान एवं लाभ पहुंचाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने इस मौके पर विधानसभा चुनाव 2023 की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और आशा जताई कि लोकसभा चुनाव 2024 मेें भी भाजपा नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने संकल्प यात्रा में सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कालिका माता प्रांगण में 16 दिसंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ होगा। उसके बाद 21 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतिदिन दो सत्र आयोजित होंगे। इसके माध्यम से जो लोग शासन की योजनाओं से वंचित है उन्हें लाभ दिलाया जाएगा।

यात्रा प्रभारी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार की विकास यात्रा में रतलाम जिला टॉप-10 में रहा है। इस यात्रा मे हमें अव्वल आना है। बैठक का संचालन यात्रा के विधानसभा प्रभारी हेमन्त राहोरी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद गण, पार्टी पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *