रतलाम पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही,सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखकर 18 वाहनों के जारी किए ई चालान, जानिए किन-किन लोगों के बने चालान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,21दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस द्वारा गलत पार्किग और यातायात नियमों का उल्लंघन पर 18 वाहन स्वामियों के ई चालान बनाए गए हैं।

20 दिसम्बर से पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), उपपुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में शहर के दो बत्ती चौराहे के आसपास के क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा नो-पार्किंग में वाहन खडे करने पर वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम के माध्यम से नजर रखकर ऐसे वाहन चालकों के विरुध्द ई-चालानी कार्यवाही की मुहिम चलाई गई है।

ई-चालानी कार्यवाही से पहले थाना यातायात पुलिस द्वारा अनाउसमेन्ट कर सभी दुकानदारों एवं नो-पार्किंग में खडे वाहन चालकों को सूचित भी किया गया था। 20 दिसम्बर को थाना यातायात प्रभारी सूबेदार अनोखीलाल परमार, आरक्षक गजपाल सिंह राठौर द्वारा सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम रतलाम से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 चार पहिया व 04 दो पहिया कुल 18 वाहन चालकों के विरुध्द ई-चालान जनरेट किये गये है।

शहर में यातायात सुधार हेतु नो-पार्किंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुध्द सतत् निरंतर ई-चालानी कार्यवाही चलेगी तथा वाहन चालक द्वारा दोबारा यही गलती दोहराई जाने पर वाहन चालक का लाईसेन्स निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।

पुलिस की आम जनता से अपील है, कि अपने वाहन पार्किंग स्थल पर ही पार्क करे तथा यातायात के नियमों का पालन कर ई-चालानी कार्यवाही से बचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *