रतलाम: दी न्यू सुपर क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन का दुबई टूर संपन्न

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,25दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। दी न्यू सुपर क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन रतलाम का 80 सदस्यों का दुबई टूर 14 दिसंबर को रतलाम से रवाना होकर 22 दिसंबर रात्री में रतलाम पहुँचा।


एसोसिएशन परिवार की पहली विदेश यात्रा आयोजित की गई थी। वापसी में उज्जैन रोड स्थित ढाबे पर मीटिंग आयोजित की गई। इसमें अनिलराज बोहरा,अनिल तलेरा ,एल्पेश लोढ़ा,हितेश पारव,सुनील बोथरा,प्रमोद रूनवाल,पवन बरमेचा,संजय गोधा,सुदीप सकलेचा,फ़क़ीरचंद सोनी,निर्मल भंडारी,पंकज चाणोदिया,प्रकाश डाँगी,अभिषेक बोराना,रमेश गादिया,राकेश श्रीमाल,चंद्रशेखर जैन,ललित पटवा,सुजान ख़िमेसरा,सुरेंद्र लुनिया,श्रीमती आभा बोराना,श्रीमती अनीता ख़िमेसरा,श्रीमती ललिता पटवा,श्रीमती सोनल लुनिया आदि ने अपने टूर के अनुभव साझा किए और संगठन के अध्यक्ष जयंतीलाल डाँगी से कहा कि आप एसे शानदार टूर हमेशा निकालते रहे एवं धन्यवाद दिया।

पश्चात संस्था के अध्यक्ष जयंतीलाल डाँगी व सचिव राजेश भंडारी ने सभी को संबोधित करते हुए सभी के संपूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।आभार एवं संचालन मुकेश बरमेचा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *