रतलाम: मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मिलने भोपाल रवाना हुए नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर दी बधाई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम, 27 जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय शनिवार सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करने भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।


भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय की नियुक्ति के बाद संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भी श्री उपाध्याय को अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री श्री काश्यप का आभार व्यक्त किया।


जिला अध्यक्ष के रूप में श्री उपाध्याय की नियुक्ति होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ केे पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री काश्यप के यहां श्री उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।


Click here

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *