रतलाम: खेल चेतना मेला की तैयारियों को मूर्तरूप देने के लिए हुई बैठक,- 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा मेला,-  क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|


रतलाम, 5 जनवरी (खबरबाबा.काम)।
क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 24वां खेल चेतना मेला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 9 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाले खेल मेला की तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें खेल मैदानों को समय पर तैयार कराए जाने के साथ ही खेल मैदानों पर बिजली, पानी, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्था समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया।

खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल प्रशिक्षकों से उनसे जुड़े खेलों की सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही खेल स्पर्धाएं प्रतिदिन समय पर शुरू कर उन्हे संपन्न कराने की बात कही। साथ ही समय पूर्व खेल मैदान तैयार कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने पर जोर दिया, जिससे कि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। साथ ही स्कूलों से आई खेल एवं खिलाड़ियों की एंट्री के बारे में जानकारी ली और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में उन्हे खेल मैदान तक लाए।

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी।

विभिन्न मैदानों पर योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आयोजन समिति ने अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।

बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ़. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, अंतराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, खेल प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता, आर.सी तिवारी, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्वत, ओमप्रकाश चौरसिया, गुलाम मोहम्मद, जोस चाको, प्रद्युम्न मजावदिया, अमरीक राणा, मनीष जोशी, राकेश मिश्रा, जितेंद्र धुलिया, सुरेश माथुर, हरीश चांदवानी, राजा राठौड़, सुनील जैन, संजय वशिष्ट, उमंग सेठिया, विक्रम बाथम, नरेंद्र राव सहित कई खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *