रतलाम: कांग्रेस को बड़ा झटका-रतलाम शहर और प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,20जनवरी(खबरबाबा.काम)। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुगालिया ने व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आज पत्र भेजकर उन्होनें पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी प्रेषित कर दी है।

श्री गुुगालिया, भारत शासन की नेशनल टेक्सटाईल कमेटी (कपड़ा मंत्रालय) के डायरेक्टर, फिल्म सेंसर बोर्ड (सूचना प्रसारण मंत्रालय) के चार बार सदस्य, नेशनल हैण्डीक्राफ्ट बोर्ड (कपड़ा मंत्रालय) के डायरेक्टर, पश्चिम रेल्वे परामर्शदात्री समिति (रेल मंत्रालय) के चार बार सदस्य रहे है। इसके अलावा श्री गुगालिया केन्द्र व प्रदेश शासन के अन्य कई पदों पर भी मनोनित् सदस्य के रूप में कार्य कर चुके है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *