रतलाम: जिले के पुलिस विभाग के भवनों और परिसरों में चला सफाई अभियान, एएसपी और सीएसपी ने भी लगाई झाड़ू

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,18जनवरी(खबरबाबा.काम)। आमतौर पर जिन हाथों में बदमाश और अपराधी को ठीक करने के लिए डंडे रहते हैं आज उन्हीं हाथों में झाड़ू नजर आ रही थी। अपराधियों को पकड़ने वाले यह हाथ आज गंदगी को साफ करने में लगे हुए थे।

यह नजारा आज जिले के पुलिस विभाग में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर आज जिले के पुलिस विभाग में सफाई अभियान चलाया गया। एसपी राहुल लोढा के निर्देशन में जिला पुलिस रतलाम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा के नेतृत्व में जिले के समस्त कार्यालय भवनों, थानों, चौकियों एवम पुलिस लाइन के समस्त बल द्वारा श्रम दान कर थानों एवम कार्यलयों की साफ सफाई की गई।

एएसपी और सीएसपी ने भी लगाई झाड़ू

एएसपी रतलाम राकेश खाखा एवम सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे द्वारा स्वयं भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवम रक्षित लाइन में साफ सफाई की गई। इस दौरान पुलिस लाइन एवम पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल उपस्थित रहा।

नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बारंगे द्वारा कार्यालयीन स्टाफ के साथ कार्यालय की सफाई में भाग लिया तथा शहर के सभी थानों पर थाना प्रभारियों एवम थाना स्टाफ के साथ थानों एवं परिसर की साफ सफाई की गई। जिले के सभी अनुभाग में एसडीओपी,सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों एवम थाने के पुलिस स्टाफ के साथ थाना एवं थाने परिसर की साफ सफाई की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *