स्वच्छता सर्वे – 2023: सफाई की परीक्षा में रतलाम रहा फिसड्डी , पिछली बार से भी 16 पायदान नीचे आया, जिम्मेदारों की पोल उजागर

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

रतलाम,12जनवरी(खबरबाबा.काम)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम कल घोषित कर दिए गए। रतलाम में नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली एवं सफाई व्यवस्था की पोल इन परिणामों ने खोल दी।सफाई की परीक्षा में इस बार रतलाम फिसड्डी रहा।

गुरुवार को उजागर हुए स्वच्छ सर्वे- 2023 परिणाम में रतलाम का प्रदर्शन पिछली बार से भी कम रहा। राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पिछले वर्ष की तुलना में 16 पायदान लुढ़कर 46 नंबर पर पहुंच गए, वही प्रदेश की रैटिंग में 4 पायदान फिसल गए हैं। वर्ष – 2022 के रिजल्ट में देश में रतलाम को सफाई के मामले में 30वीं रैंक मिली थी, वहीं वर्ष-2023 के सर्वे में 46वीं रैंक प्राप्त हुई। इसी तरह प्रदेश में वर्ष – 2022 में रतलाम को 8वीं रैंक मिली थी, जो की वर्ष-2023 में 12वीं रैंक पर जा पहुंची। पूरे मामले में जिम्मेदारों की सर्वे के दौरान बरती लापरवाही ही प्रमुख कारण हुआ।

स्वच्छता सर्वे – 2023 में रतलाम को 9500 में से कुल 6911.07 अंक प्राप्त हुए हैं। 1 से 10 लाख की आबादी वाले देश के कुल 446 शहरोंं में रतलाम 46 वे नंबर पर जबकि प्रदेश के 32 शहरों में 12 वे नंबर पर सफाई के मामले में पहुंचा। गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) में साल 2022 की तरह ही 2023 में भी सिंगल स्टार रेटिंग मिली है। वर्ष 2023 के सर्वे में सर्विस लेवल प्रोग्राम मसलन कचरा उठाना, सीवरेज के ढक्कनों की स्थिति, साफ-सफाई, जैविक खाद बनाने जैसी प्रक्रिया के 48 प्रतिशत अंक रखे गए थे। लेकिन जिम्मेदारों ने इन तमाम प्रक्रिया को लेकर जमीनी स्तर पर संजीदगी नहीं दिखाई। नतीजतन परिणाम सबके सामने है। बता दें कि 9 हजार 500 अंक के सर्वे में इस बार सीवरेज मेनहोल के ढक्कन खुले रहने, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को लेकर भी अंक तय किए गए थे। इसके अलावा सफाईमित्र सुरक्षा को खासी प्राथमिकता दी गई थी। इसके लिए दोगुने अंक बढ़ाए गए थे। इन सभी मामलों की परीक्षा में रतलाम नगर निगम कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी और सफाई के मामले में दूसरे शहरों से हम काफी पिछड़ गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *