रतलाम: सांसद ,विधायक निधि के अपूर्ण कार्य पर कलेक्टर नाराज, चेतावनी-7 दिन में कार्य पूरा करो, नहीं तो निर्माण राशि मय ब्याज होगी वसूल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 08 जनवरी(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने सोमवार को एक बैठक में जिले में सांसद, विधायक तथा जनभागीदारी से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कई निर्माण कार्य अपूर्ण पाए गए। कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई, चेतावनी दी गई कि सात दिवस में कार्य पूर्ण नहीं किए गए तो जारी की गई निर्माण राशि मय ब्याज के वसूल की जाएगी।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, जिला योजना अधिकारी श्री बी.के पाटीदार आदि उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान जिले के आलोट, बड़ावदा, नामली तथा रतलाम में स्वीकृत कार्य अपूर्ण पाए गए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य पूरा नहीं करने पर ब्याज सहित राशि वसूल की जाएगी।
आगामी 15 जनवरी तक अधूरे कार्य पूर्ण करवा लिए जाएं। इन कार्यों में रतलाम के गुलाब चक्कर का उन्नयन भी सम्मिलित है। इसके अलावा अंबेडकर नगर का सामुदायिक भवन, आलोट में अनादि कल्पेश्वर मंदिर परिसर में निर्माण आदि शामिल है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *