
रतलाम,18जनवरी(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार आज पुराने कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने रेकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ ऐसे कक्ष भी खुलवाए गए जो वर्षों से बंद थे। कलेक्टर ने रिकार्ड व्यवस्थित करने और सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
दरअसल श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को दिवाली के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयो में भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर भास्कर लक्षाकार आज पुराने कलेक्टोरेट स्थित रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण पर पहुंचे थे।



