रतलाम रेलवे में पदस्थ जूनियर इंजीनियर का शव मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव में मिला, गोली मारकर हत्या की आशंका

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,21जनवरी(खबरबाबा.काम)। रविवार सुबह रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या का शव संदिग्ध अवस्था में मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव में मिला है। मौके से पुलिस को लाल कार भी मिली है जो मृतक की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का बताया जा रहा है। मृतक की शरीर में चार गोलियां मिली हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मंदसौर जिले का भागवढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना में एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलते ही भावगढ़ और रतलाम जिले के ढोढर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त रतलाम रेल मंडल के सीएंडडब्ल्यू विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पांड्या के रूप में हुई है। मौके पर लाल कार MP43CB0143 खड़ी मिली है। कार दीक्षांत की ही बाताई जा रही है।

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दीक्षांत शनिवार को कार से मंदसौर एक शादी में शामिल होने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि साथ में ढोढर निवासी एक युवती भी थी । अपुष्ट सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों ने इनकी कार को परवलिया बांछड़ा डेरों के पास रोक लिया और विवाद किया। बताते हैं कि आरोपियों ने युवती को तो भगा दिया किंतु दीक्षांत को जबरदस्ती खोड़ाना गांव तरफ ले गए और जहां गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में रह चुका है दीक्षांत

जानकारी के अनुसार मृतक पंड्या वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। युवा समिति में सचिव भी रह चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *