रतलाम: गांव चलो अभियान की जिला टोली के संयोजक बने दिलीप मकवाना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,24जनवरी(खबरबाबा.काम)। केंद्र सरकार द्वारा दस सालों में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा अब गांव चलो अभियान चलाएगी। अभियान 4 से 6 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है।

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को टोली का संयोजक बनाया गया है। अभियान में प्रवासी कार्यकर्ता जिले के सभी गांव में जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। टोली में कीर्ति शरण सिंह और बलवंत भाटी को सहसंयोजक बनाया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियां की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *