रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप यूथ द्वारा श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दीपक एवं मिठाई वितरण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,20जनवरी(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व संध्या पर लिंबरेश्वर महादेव मंदिर डालूमोदी बाजार चौराहे पर दीप एवं मिठाई वितरण का कार्य करते हुए रामधून के साथ जश्न मनाया जाएगा।

जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि संस्था के द्वारा प्रसादी वितरण दीपक वितरण के साथ-साथ रामधून के भजनों का संचार होगा। जिसमें सभी युवाओं से आग्रह है कि इस पूर्व संध्या को भक्तिमय बनाने हेतु अवश्य पधारे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वैभव रांका, सौरभ मूणत, सौरभ नाहर,विनीत पीपाड़ा, अंकित जैन, अभय लोढा, अभिषेक रांका, अमित गोरेचा, यतेंद्र मेहता आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में सहभागिता देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *