रतलाम: क्रिकेट स्पर्धा में साइंस कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज के बीच हुआ मुकाबला, संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ टीम का चयन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5जनवरी(खबरबाबा.काम)। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में चल रही मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय एवं वाणिज्य महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय विजय रहा।

अग्रणी महाविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 190 रन का लक्ष्य रखा। अग्रणी महाविद्यालय की तरफ से कुणाल ने 46 बाल में 110 रन की पारी खेली और मैन ऑफ़ द मैच रहे। जवाब में वाणिज्य महाविद्यालय ने 15 ओवर में 148 रन बनाएं।

वाणिज्य महाविद्यालय की तरफ से अनुज ने 84 रन की पारी खेली। अग्रणी महाविद्यालय के कप्तान मोहम्मद शरीफ ने 11वें ओवर में अनुज का शानदार कैच पकड़ कर मैच पलटा।

फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम पार्षद हिना उत्सव मेहता , महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज शर्मा उपस्थित रहे।अग्रणी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ रूपेंद्र फरस्वाण ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद रतलाम जिले की टीम का चयन किया गया है। जो उज्जैन में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 10 जनवरी से भाग लेगी। प्रतियोगिता में चयन समिति के रूप में संजीव वर्मा ,प्रभास पुरी, अजय मालाकार, उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *