रतलाम: शीतलहर को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन‌ ने शिक्षा मंत्री को किया ट्वीट, कलेक्टर को भी लिखा पत्र

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,5 जनवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम में पिछले दो दिनों से शीत लहर का प्रकोप को जारी है। तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। शीत के प्रकोप को देखते हुए अब स्कूलों में अवकाश और समय परिवर्तन की मांग उठे लगी है।

भजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने भी शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री को ट्वीट किया है। श्री जैन ने शिक्षा मंत्री से बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत उन्हें राहत देते हुए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शीत अवकाश आगे बढाए जाने का निवेदन किया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने सुबह के स्कूल का समय भी 10:00 बजे से करने की मांग की है।

इस संबंध में श्री जैन ने रतलाम कलेक्टर को भी पत्र लिखकर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में अवकाश या समय परिवर्तन की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *