रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा महा आरती और दीपक वितरण किया गया

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,22जनवरी(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर दीपक वितरण व प्रसादी वितरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप व पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के अध्यक्ष वैभव रांका ने बताया कि ग्रुप द्वारा दीपक वितरण व प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत डालूमोदी बाजार के विशाल चौराहे पर की गई ।शुरुआत जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष व जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतेश गादीया द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ शुरुआत की गई।यूथ अध्यक्ष वैभव रांका व सचिव सौरभ मूणत द्वारा अतिथियों का स्वागत कर उनको प्रसादी वितरण हेतु आमंत्रित किया गया‌।

प्रीतेश गादीया द्वारा शुरुआत की गई।इस मौके पर चैतन्य काश्यप द्वारा उद्बोधन में 600 वर्षों की कठिन तपस्या और हमारी 17 -18 पीढ़ी के बलिदान योगदान के बारे में संक्षिप्त उद्बोधन में बताया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने जा रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा भी संक्षिप्त शब्दों में इस ऐतिहासिक दिन की खूब खूब बधाइयां उपस्थित सभी राम भक्तों को दी गई।

कार्यक्रम में जैन सोशल रतलाम युथ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा व कार्यक्रम संयोजक अभय लोढ़ा, पदाधिकारी गण अभिषेक रांका, गर्वित गोखरू, यतेंद्र मेहता, निलेश पावेचा, हर्ष पटवा, नवदीप मूणत ,राज गांधी, वीरेन्द्र कटारिया, एकांश भंडारी, अरिहंत बोराणा, रितेश छाजेड़, मुकेश बरमेचा, राहुल मंडलेचा, राहुल चोपड़ा, अर्पित जैन, सिद्धार्थ जैन, मनीष बोहरा ने अतिथियो का स्वागत किया।

इस अवसर पर पीएम युवा संघ से विप्लव जैन ,निर्मल लुनिया, प्रकाश मूनत ,राजेन्द्र खाबिया, प्रफुल्ल लोढा, राजेश कटारिया, सुरेंद्र वोरा, राकेश पीपाड़ा, अशोक चौटाला,अक्षय संघवी, राजेश जैन ,प्रीतेश धाबरिया, शैलेंद्र सिंह, जुबिन जेन, संजय खिमेसरा, अनिल बोहरा, दीपक चोरडिया ,नीलेश पोरवाल, प्रदीप डांगी, नरेन्द्र गादिया, शरद जोशी, दिनेश पोरवाल, मुन्नालाल शर्मा,अनिल बरमेचा ,इंदर लुणावत ,सलीम आरिफ ,नरेन्द्र गादिया, प्रदीप लोढ़ा ,राजेंद्र दर्डा,अनिल कटारिया, महेश त्रिपाठी, हितेश पारख, हितेश मेहता, आदि समाज जन उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *