रतलाम: भाजयुमो द्वारा धूमधाम से निकाली गई विशाल वाहन रैली,प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भगवामय हुआ रतलाम

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,22 जनवरी(खबरबाबा.काम)। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को रतलाम नगर भगवा मय हो गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में युवाओं ने भगवा झंडो के साथ विशाल वाहन रैली निकाली।

इसमें राम भक्त दो पहिया वाहन पर भगवा झंडो के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरे।
भाजयुमो के किशोर सिलावट ने बताया कि मोर्चा द्वारा घास बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली का नेतृत्व भायुमोर्चा के अध्यक्ष विप्लव जैन ने किया।

इस दौरान अनेक दो पहिया वाहनों पर हज़ारो की संख्या में युवा भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए एकत्रित हुए। शाम चार बजे सभी युवा डीजे पर श्री राम भजनो के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गो पर निकलना शुरू हुए। वाहन रैली के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ,भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,भायुमोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ,उपाध्यक्ष गौरव मूणत, रविंद्र पाटीदार, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, शुभम चौहान, संजय जाट, सत्यजीत राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, संदीप मोर्य, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी, बीजेपी के नेता सहित हज़ारो राम भक्त मौजूद रहे।

वाहन रैली घास बाजार से चौमुखी पुल ,चांदनी चौक ,तोपखाना, गणेश देवी ,बजाज खाना, नारपुरा होते हुए कॉलेज रोड पहुंची जहां से नगर निगम चौराहा ,दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज से सैलाना ब्रिज, अलकापुरी होते हुए राम मंदिर पर पहुँची ।

विशाल रैली आगे बढ़कर अलकापूरी चौराहे से वापसी के दौरान राम मंदिर पर तक गई, जहा महाआरती के बाद महाप्रसादी और जमकर आतिशबाज़ी की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *