रतलाम: भारतीय सिंधु सभा रतलाम का 36वाँ मेधावी छात्र सम्मान समारोह संपन्न

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
||

रतलाम,15जनवरी(खबरबाबा.काम)। सिंधी समाज की अग्रणी भारतीय सिन्धु सभा द्वारा आयोजित 36 वाँ मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जनवरी को संत कंँवरराम कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक भवन बिरीयाखेड़ी पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा प्रदेश अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पंडित भवानी शंकर शर्मा ने की एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल व पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधाकृष्ण सतवानी थे। विशिष्ट अतिथि विज्ञान एवं कला महाविद्यालय रतलाम के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर वाॕय. के.मिश्र एवं इकोनामिक डिपार्मेंट के हेड डॉक्टर विनोद शर्मा रहे।

सर्वप्रथम अथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।मंचासीन अतिथियों का स्वागत भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष राजू मलकानी एवं भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा प्रदेश अध्यक्ष विनोद करमचंदानी के द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह रिटायर्ड पर्सन सम्मान एवं कक्षा पहली से आठवीं तक के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया ।

धार्मिक, सामाजिक, प्रशासनिक सेवा ,राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रतलाम शहर के सिंधी समाज का नाम रोशन करने वाले युवाओं लोकेश सत्यानी, चंदन मोतियानी, हरीश पंजवानी, नरेंद्र मेघानी, मोहित नोतानी एवं देव शिवानी का विशेष सम्मान मंचासीन अतिथियों एवं हीरालाल करमचंदानी, मुरलीधर अवतानी, हाशु कल्याणी, कमलेश दरवानी द्वारा किया गया।

सभी अथितियों द्वारा भारतीय सिन्धु द्वारा किये गये। सामाजिक कार्यो की खुले मन से सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और पुरुस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गये।

रिटायर्ड परसन नंदलाल अवतानी, हुंदल कुमार सतवानी , महेश भांभरा, हरीश समतानी , श्रीमती अनीता दासानी एवं सुश्री ङेलन भांभरा का सम्मान मंचासीन अतिथियों एवं भारतीय सिंधु सभा के समस्त पदाधिकारीगण एवं महिला शाखा पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष मुरलीधर आवतानी ने रतलाम शहर के दो वरिष्ठ समाजसेवी रमेश करनानी एवं राजू परियानी का विशिष्ट रूप से सम्मान किया।

सिंधु सेना के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय सिंधु सभा रतलाम के अध्यक्ष राजू मलकानी का विशेष सम्मान किया गया।

कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रायोजकों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार के प्रायोजक रमेश करनानी , चंद्रेश भाग्यवानी ,श राजू परियानी ,सुश्री हासी शिवानी, देवानंद खत्री, मुरलीधर आवतानी , दीपक झामनानी एवं ताराचंद प्रितवानी थे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सिंधु संस्कृति टेस्ट , मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर आधारित मौखिक अनुवाद सिंधी समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अंतर्गत विजयी बच्चों को पुरस्कार टी. एस. कुंगवानी एवं श्रीमती आशा कुंगवानी की तरफ से दिए गए ।

भगवान श्री राम पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी हुआ जिसमें भगवान राम के जीवन पर आधारित कई प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका सदन में उपस्थित समाजजनों ने जवाब दिया। सही जवाब देने वालों को चंदन मोतियानी एवं श्रीमती इशा मोतियानी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी समाजजनों से आने वाली 22 जनवरी अपने घर और अपने-अपने मोहल्ले में श्री राम भगवान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई |

कार्यक्रम का संचालन विनोद करमचंदानी एवं हरीश करनानी के द्वारा किया गया । अंत में आभार प्रदर्शन भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा अध्यक्ष संतोष लालवानी द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *