रतलाम : भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, 22 जनवरी के दिन को लेकर की यह विशेष मांग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,13जनवरी (खबरबाबा.काम)। 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अब इस दिन शासकीय अवकाश की मांग भी उठने लगी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर 22 जनवरी के दिन शासकीय अवकाश की मांग की है। श्री जैन ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। रतलाम शहर से लेकर पूरे प्रदेश में भी उत्साह का माहौल है।हर कोई इस आयोजन को देखना चाहता है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। सभी इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। हर व्यक्ति के लिए अयोध्या जाकर प्राण प्रतिष्ठा देख पाना संभव नहीं है। सरकारी कर्मचारी हो या स्कूली विद्यार्थी हर कोई टेलीविजन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखने के लिए उत्सुक है। इसलिए 22 जनवरी के दिन शासकीय अवकाश घोषित किया जाए जिससे सभी इस आयोजन को टेलीविजन पर देख सकें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को ट्वीट कर 22 जनवरी को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *