रतलाम: कलेक्टर भास्कर लक्षाकार का सख्त एक्शन, प्रकरणों को अटकाने पर तीन पटवारी निलंबित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,9जनवरी(खबरबाबा.काम)। आम जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही को लेकर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार का सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों पर कलेक्टर द्वारा एक्शन लिया जा रहा है। आज कलेक्टर द्वारा तीन पटवारी को निलंबित कर दिया गया।
मंगलवार को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने सैलाना के शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सैलाना तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांतरण और सीमांकन के प्रकरण 5 से 6 माह तक लंबित रखने के मामले पाए जाने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस मामले में तीन पटवारी को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए।

कार्य में अनियमितता और प्रकरणों को लंबित रखने, समय सीमा में रिपोर्ट प्रेषित नहीं करने पर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन पटवारी श्रीमती संगीता तिवारी हल्का नंबर 32, श्रीमती दीप माला राठौर हल्का नंबर 4 तथा श्री रामलाल सोलंकी हल्का नंबर 41 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।
इसके अलावा सैलाना तहसील कार्यालय में रीडर अशोक बलौरिया द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश कलेक्टर ने दिए । एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्यालय की फौजदारी शाखा में रीडर से धारा 151 के प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *