
रतलाम,22जनवरी(खबरबाबा.काम)। नाहरपुरा गली न 1 नारायण टी स्टाल के संचालक नारायण भाई की भगवान राम के प्रति असीम आस्था है।दिनभर चाय बेचकर अपना गुजर बसर करने वाले नारायण भाई ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अपनी दुकान पर आने वाले सभी ग्राहको को अपनी और से केसर युक्त दूध पिला रहे है।
नारायण भाई चाय दुकान जाकर बेचते है, आज वे चाय के साथ दुध की केटली भी लेकर जा रहे है। जिनको चाय पीनी है उन्हे मनुहार कर दुध भी पिला रहे है।
नारायण भाई ने शाम तक के लिए लगभग 2 किवंटल दुध बनवाया है।उनका कहना है कि भगवान राम मंदिर मे बड़ा सहयोग ना दे सकने का मलाल है , अब मोका मिला तो कम से कम में भक्तो को दुध पिलाकर मुह मीठा करा ही सकता हूं।


