रतलाम: निःशुल्क सर्व रोग निदान एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,30 जनवरी(खबरबाबा.काम)। स्वं. पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, आयुष ग्राम, रतलाम तथा डाबर इण्डिया लिमिटेड के सौजन्य से डाबर हेल्थ केयर सेंटर, एम.बी.स्कूल की गली, रतलाम में निःशुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 130 लोगों ने इसका लाभ उठाया।

इस शिविर में सोरायसीस, हायपरटेंशन, मधुमेह, जोडो का दर्द, थायरॉइड इस बीमारी के रूग्ण की चिकित्सा की गयी। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में महाविद्यालय के वैद्य डॉ. संजय कांबले, डॉ. अजय गुजर, डॉ. शर्वरी साने, डॉ. नितिन गावंडे के साथ कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने सहयोग दिया।

शिविर सफल बनाने मे डाबर हेल्थ केयर सेंटर के संचालक इस्माइल उत्तार एवं इण्डिया लिमिटेड के पवन पवार और सहयोगी का साथ रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *