रतलाम : ताला-चाबी बनाने के बहाने घर में घुसते हैं और कर देते हैं चोरी की वारदात….पुलिस ने चोरी के जेवर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,3जनवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस ने चोरी के जेवर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ताला-चाबी बनाने के बहाने घर में घुसते हैं और नजर बचाकर सोने चांदी की जेवर पर हाथ साफ कर देते हैं।

स्टेशन रोड थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई थी की एक व्यक्ति चोरी के जेवरात लेकर रतलाम आ रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवम नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड बी.आर वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा ईनाम की घोषणा की गई । टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पृथ्वी सिंह सिकलीगर को गिरफ्तार कर 200 ग्राम सोने एवम 53 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए।

आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला की गंधवानी जिला धार के सीकलीगर फेरी लगाकर ताला चाबी बनाने का बहाना बनाकर घर में घुसते हैं और बंद पड़ी अलमारी की चाबी बनाते समय मकान मालिक की नजर बचाकर लाकर में रखा कीमती सोने चांदी के जेवर की चोरी कर लेते थे।

पूछताछ में सामने आया कि इस काम के लिए आरोपी के तीन साथी पृथ्वी सिंह, तूफान और रोमी सीकलीगर चाबी बनाने के लिए पंजाब लुधियाना गए थे। वहां पर 200 ग्राम सोने के जेवर चाबी बनाने के बहाने से चोरी कर दोनों साथियों को पंजाब में छोड़कर पृथ्वीसिंह वापस माल ठिकाने लगाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान महूरोड बस स्टैंड के पास मुखबीर सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर 200 ग्राम सोने के जेवर जप्त किया।

इनकी रही सरहानीय भूमिका

निरीक्षक बी.आर. वर्मा थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम, सहायक उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला ,आरक्षक लोकेंद्र सिंह, आरक्षक हेमराज एवं साइबर सेल रतलाम से प्रआर मनमोहन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *