रतलाम: जानिए विधायक ने क्यों कहा- शराब पीकर फोन मत लगाना, वरना फोन उठाना बंद कर दूंगा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,26जनवरी(खबरबाबा.काम)। आलोट विधायक चिंतामण मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच से कहते नजर आ रहे हैं कि शराब पीकर रात में फोन मत लगाना, वरना मैं फोन उठाना बंद कर दूंगा।

भाजपा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर आलोट से विधायक चिंतामणि मालवीय ने मंच से यह बात कही। उन्होंने कहा कि शराबी रात में फोन लगाते है, वो रात में फोन ना लगाए अगर उन्हें कुछ बात करना है तो दिन में बात करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं फोन उठाना बंदकर दूंगा। हालांकि विधायक ने पूरी बात शराबियोंको निवेदन पूर्वक कहीं। शराबियों के प्रति विधायक की ओर से मंच से दिए गए इस बयान के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी हंसने लगे।

इस संबंध में मीडिया द्वारा पूछने पर विधायक डा. मालवीय ने बताया कि मुझे एक-दो लोगों के फोन आए थे तो वैसे ही हास-परिहास के तौर पर यह बात कह रहा था। इस बात को कहने का उद्देश्य केवल मजाक ही था । विधायक कार्यालय शुभारंभ पर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच से कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन अशोक भंडारी ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *