रतलाम: प्रदीप उपाध्याय बने भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रदेश संगठन ने 4 जिलों के अध्यक्ष बदले

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,26जनवरी(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने चार जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। रतलाम में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

बालाघाट में रामकिशोर कावरे, बुरहानपुर में मनोज माने और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

लंबे समय से थे दावेदार

प्रदीप उपाध्याय भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए लंबे समय से दावेदार थे। पिछली बार भी भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए उनका नाम पैनल में था। वे लगातार तीन बार से भाजपा जिला महामंत्री रहकर पार्टी का कार्य कर रहे थे। उपाध्याय भाजयुमो जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उल्लेखनीय की नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मुख्यमंत्री मोहन यादव के भी काफी करीबी है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित प्रदेश के बड़े नेताओं से भी उनका करीबी संपर्क है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *