रतलाम : रेडियम दुकान संचालक के 23 वर्षीय पुत्र ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम,पुलिस कर‌ रही कारणो की जांच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम -सैलाना,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के सैलाना में पांच दिन के भीतर दूसरी बार खुदकुशी का मामला सामने आया है। बीती रात सैलाना में रेडियम दुकान संचालक राजेश राठौड़ के 23 वर्षीय पुत्र तरुण राठौड़ ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में रेफर के बाद देर रात उपचार के दौरान तरुण ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंपा जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सैलाना बस स्टैंड पर रेडियम आर्ट की दुकान संचालित करने वाले राठौड़ के पुत्र तरुण उर्फ गोलू (23) ने बीती रात 9 बजे जहर खा लिया था। परिजनों को पता चलने पर तुरन्त उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तरुण की साल 2021 में लॉक डाउन के दौरान शादी हुई थी। बता दें कि पांच दिन में यह दूसरी आत्महत्या की घटना सैलाना में हो गई है। इसको लेकर हर कोई स्तब्ध है। पांच दिन पूर्व शनिवार शाम को भीलों की खेड़ी में लोकेश (18) पिता पुष्पेंद्र बुज ने मकान की पहली मंजिल पर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *