रतलाम: सक्षम सविता प्रकोष्ठ ने कुष्ठ बस्ती से प्रारंभ किया कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़ा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा .काम)। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर सक्षम सविता प्रकोष्ठ द्वारा मोती नगर कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ रोग समाप्त करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जनजागृति पखवाड़े का शुभारंभ अतिथियों द्वारा उपस्थित कुष्ठ रोगियों का फूल मालाओं से सम्मानित कर किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को भयमुक्त होकर इलाज कराना चाहिए। इसका इलाज अब आसान हो गया है‌समय पर इलाज करने पर यह जड़मूल से समाप्त हो जाता है। सक्षम देश मे दिव्यांगो के सशक्तीकरण एवं विकास को लेकर कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है।सविता प्रकोष्ठ कुष्ठ रोगियों के कल्याण व रोग को समाप्त करने के लिए सतत् काम कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सक्षम सविता प्रकोष्ठ के जनजागृति अभियान पखवाड़े की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार कुष्ठ रोगियों के कल्याण एवं रोग को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा ने कहा कि कुष्ठ बस्ती मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा कर इसे आदर्श बस्ती का स्वरूप दिया जाएगा।

जिला चिकित्सालय के कुष्ठ प्रभारी शरद शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी व उपस्थित जनसमूह को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने व सहयोग करने की शपथ दिलाई।

सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत के अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि कुष्ठ रोग निवारण व इसको लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रांत मे यह अभियान चलाया जाएगा।

अतिथियों ने फल व मिठाई का वितरण किया तथा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक पार्वती बाई चौहान को चिकित्सा सामग्री सोपी।

कार्यक्रम में दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा,सक्षम जिला सचिव महेंद्र भरकूंदीया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, यतीन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र रायक,वाजीद खान,नरेश पाटीदार, कमलेश जोशी,राजेन्द्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश औझा, सुनील जोशी, अश्विन सिसौदिया, गौरव जैन,अरविंद शर्मा, मोहनलाल पाटीदार, उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जयेश राठौर व आभार सक्षम के जिला सचिव महेन्द्र भरकूंदीया ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *