रतलाम: जब जेल में बंद मुबारिक ने गाया.. ‘सजा दो घर को गुलशन सा…’ तो राममय हुआ रतलाम सर्किल जेल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,16 जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले की सर्किल जेल उस समय राममय हो गई जब जेल में बंदी मुबारिक ने राम भजन ‘सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आये हैं’ भजन गया।

मुबारिक के आवाज में जब राम धुन गई जा रही थी तो पूरा जेल राममय हो गया था। इस दौरान यहा मौजूद कलेक्टर ,डीआईजी और जेलर ने भी झूम उठे।

जिला सर्किल जेल में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जहां जगह आयोजन हो रहे हैं, वहीं रतलाम की जिला जेल में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदोरिया के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार उपस्थित रहे।मंच के सामने ही राम भजन का आयोजन बंदियों द्वारा किया गया। भजन बंदी मुबारिक ने गाया।
मुबारिक पेशे से बैंड मास्टर है एवं हत्या के आरोप में रतलाम की सर्किल जेल में बंद है।

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह का कहना है सांप्रदायिक सौहार्द इससे बड़ी मिसाल और कहीं देखने को नहीं मिल सकती है जेल में आने के बाद में ना कोई हिंदू है, ना मुस्लिम, ना जैन, ना क्रिश्चियन। यहां सब एक साथ रहते हैं और इस समय जो माहौल है पूरा देश राममय है, तो रतलाम का जेल भी राममय में बना हुआ है। इसके साथ ही डीआईजी ने मुबारिक का सम्मान करते हुए 500 रुपए का नगद इनाम भी दिया।

इस अवसर पर 1 हजार लीटर का आरओ प्लांट जेल में लगाया गया जो की रतलाम के बोथरा परिवार द्वारा दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *