रतलाम: दिपावली की तरह मनेगा 22 जनवरी-जैन सोश्यल ग्रुप म.प्र. द्वारा विशेष आयोजन, श्रेष्ठ सुसज्जित प्रतिष्ठानों को किया जाएगा पुरस्कृत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,13जनवरी(खबरबाबा.काम)। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप मध्य प्रदेश द्वारा विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जेएसजी ने इस दिन को दीपावली के रूप में मनाते हुए श्रेष्ठ सुसज्जित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्रस्तुत करने की घोषणा की है।

जेएसजी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप मप्र द्वारा श्री राम मंदिर में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को दीपावली की तरह मानया जाएगा। बाजारों में दुकानदारों के द्वारा अपने प्रतिष्ठानों को सजाया जाएगा। संस्था द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से श्रेष्ठ सुसज्जित प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया जाएगा।

यह मुहिम पूरे जोन में चलाई जाएगी,जिससे इस अवसर को हर्षोल्लाह से मनाने के लिए सभी को प्रेरित कर सके। साथ ही रतलाम के सारे वार्ड, 41 बस्तियां में प्रमुख लोगों की टीम गठित की जाएगी, जिससे निर्णय लेने में सहायता हो सके। इस हेतु संस्था के प्रीतेश गादिया ने आमजन से आवाह्न किया कि 500 वर्ष पुराने सपने के पूरे होने पर इस दिवस को दीपावली की तरह मनाए। यह अयोजन भोपाल, उज्जैन, रतलाम, देवास, सुजालपुर, मंदसौर, नीमच, जावरा, नागदा, खाचरोद, कुकड़ेश्वर, उन्हेल, मक्सी, ग्वालियर,जबलपुर आदि जगहों पर संस्था द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के रतलाम के जोन कॉर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी व सभी ग्रुप के अध्यक्ष विनोद मेहता संजय खिमेसरा, पारस मंडोत, विकास चोपड़ा, वैभव राका, दीपक चोरडिया,वैभव मेहता, राहुल जैन, रितेश मांडोत, सिद्धार्थ डांगी आदि ने भी आव्हान किया। कार्यक्रम की जानकारी सचिव मुकेश धोका ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *