रतलाम: माणकचौक थाने के निरीक्षण पर पहुंचे एसपी राहुल लोढा, थाने के नए भवन निर्माण को लेकर दी यह महत्वपूर्ण जानकारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। थानों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए एसपी राहुल लोढा अलग-अलग थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को एसपी माणक चौक थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी सहित विवेचकों से वन-टू-वन चर्चा की।

एसपी राहुल लोढा दोपहर करीब 12:00 बजे माणकचौक थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए पुराने पेंडिंग मामलों की समीक्षा की। एसपी ने जब्ती माल के संबंध में जानकारी लेते हुए इसके भी निराकरण के निर्देश दिए। एसपी ने अपराधों को लेकर विवेचकों से वन-टू-वन चर्चा भी की।

माणकचौक थाने के नए भवन के लिए प्रक्रिया शुरू

माणकचौक थाने के निरीक्षण के बाद एसपी राहुल लोढा ने मीडिया से चर्चा में थाने के नए भवन निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसपी श्री लोढा ने बताया कि माणकचौक थाने का वर्तमान भवन पुरातत्व महत्व का है। इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा पुरातत्व विभाग से जानकारी ली गई थी जिस पर पुरातत्व विभाग का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। पुरातत्व विभाग ने उनकी संपत्ति होने से इनकार किया है। इसके बाद पुलिस विभाग द्वारा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर नामांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जैसे ही जमीन पुलिस विभाग को आवंटित हो जाएगी वैसे ही नए थाना भवन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।

पेंडेंसी हुई कम

निरीक्षण के बाद एसपी राहुल लोढा ने बताया कि पिछले दो माह में अच्छा काम हुआ है। थाने की पेंडेंसी कम हुई है। कल 34 अपराध पेंडिंग है और चालान भी सिर्फ 27 ही पेंडिंग शेष है। शेष पेंडिंग मामलों का भी शीघ्र निराकरण निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *