रतलाम: भाजपा जिला कार्यालय का सूनापन हुआ दूर, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने नियमित बैठना शुरू किया, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा- प्रतिदिन देंगे समय

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। पैलेस रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय की रंगत एक बार फिर लौट आई है। कार्यालय का सूनापन दूर करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने यहां नियमित रूप से बैठना शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय की नियुक्ति के बाद पैलेस रोड स्थित पार्टी कार्यालय भी पिछले तीन दिनों से चर्चा में आ गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने रैली के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचकर जिले के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक की मौजूदगी में यहां समारोह पूर्वक पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण समारोह के बाद सभी को लग रहा था कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भी पार्टी कार्यालय में कभी-कभार ही दिखाई देंगे, लेकिन नए जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में बैठना शुरु कर इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने नियमित रूप से पार्टी कार्यालय में बैठक शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 2 घंटे का समय पार्टी कार्यालय में देंगे। नवनीत जिला अध्यक्ष के इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। कार्यकर्ता अब उनसे सहज रूप से पार्टी कार्यालय में मुलाकात कर सकेंगे।

उल्लेखनीय की महामंत्री रहते हुए भी प्रदीप उपाध्याय पार्टी कार्यालय में नियमित रूप से जाते थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *