रतलाम: जैन सोशल ग्रुप मैत्री का नववर्ष पर चतुर्थ मैत्री मिलन समोराह उमंग और उल्लास के वातावरण में संपन्न

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,3जनवरी(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम परिवार द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में ग्रुप परिवार का चतुर्थ मिलन समोराह बड़े ही उत्साह एवं धूम धाम से आयोजित किया गया। भव्य एवं शानदार आयोजन में ग्रुप के लगभग 100 दम्पंती सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।

संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की नववर्ष पर ग्रुप परिवार का चतुर्थ मिलन समोराह आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत प्रभु मंगलाचरण एवं दीप प्रज्जवलन के द्वारा की गयी। खुशभु गांग, राधा पोरवाल, निधि मेहता ,नीलम तातेड ,रीतिका संघवी ,पूनम सकलेचा आदि ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया एवं पारस हिंजल पगारिया , विशाल सपना चोपड़ा , नीतेश ख़ुशबू सकलेचा , विनय श्वेता वोहरा के द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया।

अध्यक्ष वैभव मेहता , सचिव तरुण डांगी एवं सहसचिव चन्दन सेलोत के द्वारा ग्रुप संचालित साधर्मिक परिवारो के सेवा प्रकल्प आओ खुशिया बाट आये की प्रसंशा करते हुए ग्रुप परिवार का आभार प्रकट किया एवं सभी पधाधिकारिओ के द्वारा हाल ही मे लगातार 9वी बार जेऐसजी रतलाम जोन क्रिकेट ट्रॉफी एवं 8वी बार जेऐसजी मध्यप्रदेश रीजन क्रिकेट ट्रॉफी जितने पर समस्त मैत्री क्रिकेट टीम सदस्यों का सम्मान किया गया।

सम्पूर्ण पारिवारिक माहौल में सम्पन्न आयोजन को नीयोन थीम बेस पर रखा गया जिसमे सभी दम्पति सदस्यों द्वारा आकर्षक वेश भूषा में भाग लिया गया। बहुत ही सूंदर नीयोन थीम पर सूंदर सेटअप तैयार किया गया था। सम्पूर्ण आयोजन का मैनेजमेंट नैवम ग्रुप अहमदाबाद द्वारा किया गया। आकर्षक डांस फ्लोर , सेल्फी पॉइंट्स , वेलकम गेट ,सरप्राइज बलून शावर ,शानदार गेम्स एवं सुस्वादिस्ट व्यजनो को ग्रुप परिवार द्वारा काफी सराहा गया।

पेपर सालसा गेम में सचिन स्वाति मांडोत , कपल स्नेक एंड लेडर गेम में मयंक निधि जैन एवं टिक टेक टो गेम में तरुण सोनम गंग विजेता रहे।

अंत में समूर्ण मैत्री परिवार द्वार नववर्ष के स्वागत में जोरदार डांस किया गया । अहमदाबाद से आये DJ पार्थ के साथ सभी सदस्यों ने भरपूर एन्जॉय किया। अंत में प्रभु आदिनाथ और प्रभु नेमिनाथ के ध्यान के साथ ही पुराने वर्ष को विदा एवं नववर्ष का स्वागत किया गया।

ग्रुप परिवार के अमित कोठारी , मयंक कोठारी , नीलेश कोठारी , नीलेश मांडलेचा , दीपक सेलोत , संजय रामसना , अरुण मूणत एवं सभी पधादिकारियो द्वारा सफल आयोजन के लिए ग्रुप परिवार को बधाई प्रेषित की।

अंत में सचिव तरुण डांगी द्वारा आभार माना गया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *