रतलाम: ज्वेलरी दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,4जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा सबडिवीजन अंतर्गत बड़ावदा में एक ज्वेलरी शॉप को बीती रात चोरो ने अपना निशाना बनाया। सूचना मिलने पर पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे हैं। दुकान से कितना माल गया है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

बड़ावदा के बस स्टैण्ड क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर बीति रात चोरों ने हाथ आजमाए और करीब दो लाख रुपये का माल उड़ा ले गए।खास बात यह कि जिस जगह पर यह दुकान है उसके नजदीक ही बस स्टैण्ड है और यहा रात में अक्सर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी रहती है।

बड़ावदा में वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत अन्नपूर्णा मंदिर के सामने सीआर ज्वैलर्स पर चोरी की इस वारदात की जानकारी आज सुबह करीब 6:30 बजे व्यापारी मनोहरलाल तोषणीवाल को मिली। फोने पर सूचना देते हुए किसी परिचित ने उन्हे बताया कि उनकी दुकान का आधा शटर खुला हुआ है तो वे दौड़ते हुए दुकान पहुंचे। इसी बीच उन्होने पुलिस को सूचना दी।

चोरी की जानकारी मिलने पर बडावदा पुलिस के साथ ही रतलाम से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एसपी राहुल लोढा ने बताया कि मौके से कुछ फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट मिले हैं। पुलिस जल्द से जल्द चोरी की वारदात के खुलासे का प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *