रतलाम: स्कूलों का समय बदला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन की थी मांग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,9जनवरी(खबरबाबा.काम)। स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतलहर और प्रतिकूल मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया है। प्रदेश के सभी स्कूल अब 10 बजे से शुरू होंगे। यह व्यवस्था 20 जनवरी तक लागू रहेगी। उल्लेखनीय की एक दिन पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन में शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर स्कूल का समय बदले जाने की मांग की थी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ने कलेक्टर को भी इस संबंध में पत्र लिखा था। उन्होंने शिक्षा मंत्री को भी ट्वीट कर शीतलहर के दृष्टिगत अवकाश घोषित करने या स्कूलों का समय 10:00 बजे से करने का अनुरोध किया था।
कल जारी हुआ आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसके अनुसार प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में 27 दिसंबर 2023 को जारी आदेश के अनुक्रम में नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार ऐसे सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल जो सुबह जल्दी संचालित होते हैं, वे अब सुबह 10 बजे से ही शुरू होंगे। इसी तरह दो पालियों में संचालित शासकीय और अशासकीय स्कूल भी सुबह 10 बजे से ही संचालित होंगे।
आदेश में बताया गया है कि ऐसे शासकीय विद्यालय जो वर्तमान में सुबह 10.30 बजे से संचालित हो रहे हैं, वे आगामी दिनों में भी इसी समय पर संचालित होते रहेंगे। वहीं कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं की परीक्षा का संचालन पूर्व में निर्धारित समय के अनुसार ही किया जाएगा। आदेश 20 जनवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *