रतलाम,9जनवरी(खबरबाबा.काम)। त्रिवेणी मेले में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा में जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों ने परचम लहराया। जवाहर व्यायाम शाला के पहलवान ने 10 वजन समूह में महापौर केसरी का खिताब जीतकर चैंपियन ऑफ द चैंपियन बनी।
ओपन वजन समूह में जवाहर व्यायाम शाला के उमेश जाट पहलवान बने रतलाम जिला महापौर केसरी।वहीं 70 किलो वजन समूह में संभाग केसरी जवाहर व्यायाम शाला के राहुल टॉक पहलवान ने खिताब जीता। 35 किलोग्राम वजन समूह में राजवीर जाट, 44 किलोग्राम वजन समूह में यशवीर जाट, 48 किलोग्राम वजन समूह में कुशल शर्मा,52 किलो वर्ग समूह में आकाश नायक, 65 किलोग्राम वजन समूह में सारिक मंसूरी, 70 किलोग्राम वजन समूह में राहुल टांक पहलवान एवं 70 किलो ओपन वजन समूह में महापौर केसरी का किताब उमेश जाट पहलवान एवं महिला वर्ग में 48 किलोग्राम वजन समूह में कुमारी साक्षी रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 38 किलोग्राम वजन समूह में घनश्याम बच्चा पहलवान एवं 60 किलो वजन समूह में रोहित पहलवान ने उपविजेता का खिताब जीता।
जवाहर व्यायाम शाला की पहलवानों की सफलता पर दौलत पहलवान, वैभव जाट पहलवान, गौरव जाट पहलवान, जवाहर व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत, जवाहर व्यायाम शाला के अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यदेव मलिक, चंद्र पहलवान, सूरज जाट, अंबर जाट, मयंक जाट, ईश्वर बाबा, राजवीर जाट, राजा पहलवान, मनीष शर्मा, अमन जाट, सोनू जाट सहित जवाहर व्यायाम शाला के समस्त पहलवानों एवं ईष्ठ मित्रों ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।