रतलाम: सैलाना ओव्हर ब्रिज पर हादसा-तेज गति कार चालक ने रात्रि कालीन सफाई कार्य में लगी महिला सफाई कर्मियों को कूचला, एक की मौत,एक घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,6फरवरी(खबरबाबा.काम)। बीती रात शहर के सैलाना औव्हर ब्रिज पर एक अज्ञात कर चालक ने रात्रि कालीन सफाई कार्य में लगे दो महिला सफाई कर्मियों को टक्कर मार दी।जिससे एक महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


घटना बीती रात की करीब डेढ़ बजे चेतक ब्रिज ( सैलाना ओवरब्रिज) की है। ब्रिज के ऊपर रतलाम नगर निगम की ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारी कविता भाटी, हिना परमार और पूजा अपने अन्य साथियों के साथ सफाई कार्य कर रही थी। तभी सैलाना बस स्टेंड की और से राम मंदिर की तरफ जा रही सफेद रंग की कार तेज गति से आई और कविता और हिना को जोरदार टक्कर मार दी। कार टक्कर मारकर तेज गति से ही राम मंदिर की ओर निकल गई। घायल कविता भाटी और हिना परमार को इलाज के लिए तुरंत उनके साथी जिला चिकित्सालय में ले गए। जहा इलाज के दौरान कविता भाटी की मौत हो गई। जबकि हिना का इलाज जारी है। इस घटना से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। यह सभी कर्मचारी नगर निगम के सफाई कार्य की ठेके की कंपनी आई डब्ल्यू एम के कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस ने साथी पूजा दोमाने की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *