‘रेडियो किंग’ आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

मुंबई,21फरवरी। ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का निधन हो गया है. आवाज की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली. जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे. रेडियो को सुनने वाले ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं, जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में ‘बहनों और भाइयो’ कहता था. आज दुनिया से वह अलविदा कह गए, उनके निधन की खबर ने लोगों को दुखी कर दिया है.

21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे फेमस रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है. उनके बेटे राजिल सयानी उनकी मौत कंफर्म की है.

अमीन सयानी ने 1951 में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने भारत में रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई.वे अपनी बुद्धि, ज्ञान और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *