रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बसंत पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। सभी शिक्षक तथा छात्र पीले वस्त्र धारण करके आए थे।

प्रधानाध्यापिका सुनीता तोमर ने बच्चों को बताया कि बसंत पंचमी से बसंत ऋतु का आरंभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती अवतरित हुई थी। बसंत पंचमी के दिन लोग घरों में ज्ञान कला और संगीत की देवी मां शारदा की पूजा करते हैं। और उनके लिए व्रत रखते हैं। इस दिन खास तौर पर नागरिक पीले वस्त्र धारण करते हैं‌ धार्मिक मान्यता के अनुसार पीला रंग शुभ माना जाता है जो ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होता है ।

बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना तथा आरती की तथा रतलाम का स्थापना दिवस मनाया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *