रतलाम: सराफा व्यापारी से हनीट्रैप का मामला- महिला ने दोस्ती करने के बहाने बुलाया और साथियों के साथ की वसूली,चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज, एक गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,23फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के सैलाना में एक व्यापारी के साथ हनी ट्रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सैलाना थाने पर पर एक सराफा व्यापारी द्वारा सूचना दी गयी कि एक महिला द्वारा फोन पर दोस्ती करने के बहाने उसे सालमगढ़ प्रतापगढ में बुलाया गया और वहां अपने अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर व्यापारी से 5 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करवाए। आरोपीयो के द्वारा फोन करके बाद में व्यापारी से फिर पैसो की मांग की गयी। व्यापारी की सूचना पर थाना सैलाना पर अपराध धारा 323,294,327,34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

एसपी राहुल लोढा द्वारा घटना को संज्ञान में लेते त्वरित कार्यवाही हेतु दिशा -निर्देश दिये गये। एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते थाना सैलाना द्वारा टीम गठित कर आरोपीगणो को पकड़ने हेतु रुपरेखा तैयार की गयी । पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर प्रतापगढ के दलोट से व्यापारी से पैसे वसुलने वाले एक आरोपी सुनील पिता सूरजमल निनामा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गयी।

अन्य आरोपी

-कमजी निवासी उमरिया गंटाली प्रतापगढ

राधा निवासी शिवना सामगढ प्रतापगढ व अन्य 01

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *