रतलाम: परफ्यूम फैक्ट्री के मालिकों की तलाश में रतलाम पहुंची हिमाचल पुलिस, चार दिन पूर्व हिमाचल के बद्दी में फैक्ट्री में हुआ था भीषण अग्निकांड

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,7फरवरी(खबरबाबा.काम)‌। चार दिन पूर्व हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक परफ्यूम फैक्ट्री में हुए अग्निकांड के मामले में फैक्ट्री मालिकों की तलाश के लिए हिमाचल पुलिस रतलाम में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री के मालिक रतलाम निवासी है। अभी तक फैक्ट्री मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को बद्दी के झाड़माजरी में डिओ और परफ्यूम बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग गई। इस घटना में 85 लोग फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल से कूदकर निकले और घायल हो गए। कुल पांच लोगों की मौत होना बताई जा रही है।करीब 12 घंटे आग बुझाने में लगे।

हादसे में जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से कूदी एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। वहीं घटना के चौबीस घटें बाद अगले दिन सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ तो चार शव मिले। पुलिस ने फैक्ट्री के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मालिकों के खिलाफ हिमाचल की बद्दी थाना पुलिस ने धारा 285, 336, 337 और 304 के तहत मामला दर्ज किया है।

फैक्ट्री मालिकों की तलाश में रतलाम पहुंची हिमाचल पुलिस

रतलाम पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में जिस फैक्ट्री में अग्निकांड हुआ है ,उसके मालिक रतलाम निवासी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की दो टीमें मालिकों की गिरफ्तारी के लिए रतलाम आई हुई है। इसमें एक आईटी की टीम भी है। रतलाम पुलिस भी हिमाचल प्रदेश पुलिस का सहयोग कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक मालिकों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस फैक्ट्री मालिकों की लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *