रतलाम: व्यापारी के साथ हनी ट्रेप मामला- व्हाट्सएप पर अनजान महिला ने कॉल कर फंसाया, ब्लैकमेल कर लाखों हड़पे,आरोपी में दोस्त भी शामिल

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,29फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में एक व्यापारी के साथ हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में पीड़ित युवक का दोस्त भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शहर के रैदास चौक निवासी 30 वर्षीय एक युवा व्यापारी को करीब 04 माह पूर्व एक अनजान मोबाईल नम्बर से किसी महिला का व्हाट्सएप पर मैसेज आया ,जिस पर बातचीत शुरू हुई। महिला ने युवक से शेयर मार्केटिंग से संबंधित बातचीत की। इसी दौरान बातचीत के बीच में उक्त महिला ने फरियादी को विडियो काल किया व मिलने के लिए इंदौर बुलाया। अगले दिन फरियादी अपने मित्र रवि के साथ इंदौर गया। जहा आरोपी महिला, आरोपी रवि एवम विवेक प्रजापत तीनो मिलकर फरियादी को योजना बनाकर एक होटल में ले गए। जहां फरियादी आरोपी महिला के साथ एक होटल में अकेले में मिला। इस दौरान आरोपी महिला द्वारा अश्लील वीडियो बना लिया गया।

अगले दिन आरोपी रवि, फरियादी को फिर इंदौर ले गया तथा वहां अन्य आरोपी विवेक प्रजापत के साथ मिलकर महिला के साथ दुषकर्म करने के नाम पर ब्लैकमैल किया तथा महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो दिखाया। वीडियो दिखाकर रवि व विवेक ने मामले को खत्म करने के लिये 7 लाख रुपए की मांग करते हुए 3.3 लाख रूपये मोबाईल फोन पे के माध्यम से डलवा लिये थे व 20,000 रूपये नगदी लिए तथा 2.5 लाख रूपये 1.35 लाख रूपये के दो चेक लिए। उसके बाद भी रवि व विवेक प्रजापत, व महिला आरोपी फरियादी को डरा धमका कर ब्लेक मेल कर और रूपये की मांग कर रहे थे। फरियादी की रिपोर्ट पर माणकचौक थाना पुलिस ने धारा 388,389,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा व्दारा घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम निरीक्षक धर्मेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा आज आरोपीगण रवि उर्फ दिनेश पिता सत्यनारायण उम्र 30 साल निवासी ज्योती नगर रतलाम, विवेक पिता संतोष उम्र 22 साल नि.05 पांच कुमार की चाल ए. बी. रोड एमआईजी इंदौर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी महिला की भी तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *