रतलाम: रत्नेश्वर महादेव की हुई महाआरती, कल गौरव दिवस के रुप में मनाएंगे रतलाम का स्थापना दिवस

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा रतलाम स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में 14 फरवरी (बसंत पंचमी) तक दिनी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार शाम रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्ननेश्वर महादेव मंदिर रत्नेश्वर रोड पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया। महोत्सव समिति द्वारा14 फरवरी को बसंत पंचमी रतलाम स्थापना दिवस को नगर के गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा। नगर निगम तिराहे स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की जाएगी। मिठाई का वितरण किया जाएगा।

सोमवार को रत्ननेश्वर महादेव मंदिर पर महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम सभापति श्रीमती मनीषा शर्मा के आतिथ्य में महाआरती की गई। महाआरती पूर्व महापौर श्री पटेल और नगर निगम सभापति श्रीमती शर्मा सहित श्रद्धालुजन ने रत्नेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की।

महाआरती के दौरान रतलाम स्थापना महोत्सव समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा, बजरंग पुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सुशील सिलावट, गौरव मूणत, राकेश पिपाड़ा, हितेश शर्मा कामरेड, गोपाल शर्मा, महेंद्र मूणत, अभय काबरा, गौरव त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *