रतलाम स्थापना दिवस के अवसर पर 14 फरवरी को पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकलेगी वाहन रैली

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,12फरवरी(खबरबाबा.काम)। बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम नगर का स्थापना दिवस रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार मनाया जाएगा। पूर्व गृह मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में वाहन रेली निकली जायेगी ।

वाहन रेली 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे महलवाड़ा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर निगम चौराहे पहुंचेगी, जहां महाराजा रतनसिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। रैली डालू मोदी बाजार चौराहे पर समाप्त होगी ।

जय रतलाम के उद्घोष एवं केशरिया पताका लिए निकलने वाली रैली में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने की अपील समिति ने की है।उक्त जानकारी रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति के जयेश राठौर ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *