रतलाम: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेस नेता कल रतलाम में, तैयारी को लेकर लेंगे बैठक

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2 मार्च को रतलाम जिले में आना संभावित है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कल 22 फरवरी गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता रतलाम आकर यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक लेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि राहुल गांधी की आगामी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के संदर्भ में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी की बैठक लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी 22 फरवरी को रतलाम आ रहे हैं ।श्री पटवारी स्थानीय सजन प्रभा हाल में प्रातः 10:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे एवं आवश्यक निर्देश देंगे।

श्री कटारिया ने बताया कि श्री पटवारी के साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक रवि जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधायक विक्रांत भूरिया, कुणाल चौधरी सहित वरिष्ठ नेता भी रतलाम में मौजूद रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *