रतलाम:आयुर्वेद महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा,लीतू गिरासे, मनीषा लोधी, आशी दुबे ने हासिल की सफलता

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,7फरवरी(खबरबाबा.काम)। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.ए.एम.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल, आयुष ग्राम, रतलाम, म.प्र. का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।


इस परीक्षा परिणाम में लीतू गिरासे ने 1250 अंकों में से 1103 अंक प्राप्त कर प्रथम, मनीषा लोधी ने 1065 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं आशी दुबे ने 1061 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी विद्यार्थियों में अपार हर्षोल्लास है।

डाॅ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के संस्था संचालक डाॅ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पुष्पेन्द्र पाण्डेय एवं समस्त टीचिंग स्टाफ तथा महाविद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र पूरी गोस्वामी आदि ने आयुर्वेद महाविद्यालय के टाॅपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *