रतलाम: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा आएगी रतलाम, शहर में होगी सभा, सैलाना भी जाएंगे

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,15फरवरी(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा 2 मार्च को रतलाम जिले में प्रवेश करने की संभावना है। राहुल का रात्रि विश्राम भी रतलाम में ही हो सकता है। यात्रा के रूट प्रभारी ने बुधवार को रतलाम में यात्रा एवं सभाओ के स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।

मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब एक सप्ताह पूर्व ही मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। इसका कारण यूपी के यात्रा के रूट में परिवर्तन को बताया जा रहा है। यात्रा को रूट को लेकर रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा ने कांग्रेस नेताओ के साथ जिले के रूट का निरीक्षण किया। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ के साथ प्रदेश के पूर्व उर्जा मंत्री प्रियवतसिंह भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रतलाम में यात्रा 2 मार्च को उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र से रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद रतलाम में नुक्कड़ सभा भी होगी। सैलाना रोड़ पर राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेगें। यहां से यात्रा 3 मार्च को सैलाना जाएगी जहां बड़ी सभा के बाद राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी।

सैलाना में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की विशाल सभा के लिए पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल सहित वरिष्ठ नेताओ के साथ रूट प्रभारी ने तीन स्थलों का निरीक्षण किया है। पूर्व विधायक गेहलोत वरिष्ठ नेताओ से चर्चा कर एक स्थल को फायनल करेगें।

कांग्रेस के सुत्रो के अनुसार राहुल गांधी दो बत्ती पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेगें और सैलाना रोड़ स्थित एक होटल या अन्य जगह रात्रि विश्राम करेगें। यात्रा अभी यूपी में है और इसके दिनांक में बदलाव भी हो सकता है।

एमपी के 9 जिलों में पहुंचेगी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च महीने के शुरूआत सप्ताह में ही एमपी में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश में यह यात्रा 698 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 9 जिले कवर होंगे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस यात्रा मार्ग को अंतिम रूप देने में जुटी है। यात्रा धौलपुर से मुरैना जिले में प्रवेश करेगी, इसके बाद ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *